फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara: एयर इंडिया के साथ विलय को सभी कानूनी मंजूरियां 2024 की पहली छमाही मिलेंगी, विस्तारा एयरलाइन ने यह कहा

Mon, 08 Jan 2024 04:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vistara: नवंबर, 2022 में टाटा समूह ने एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा की थी। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।
विज्ञापन
Vistara Fight - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा के एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय के लिए सभी कानूनी मंजूरियां 2024 की पहली छमाही तक मिल सकती हैं। एयरलाइन कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नवंबर, 2022 में टाटा समूह ने एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तारा के विलय की घोषणा की थी। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

यहां संवाददाता सम्मेलन में कन्नन ने कहा कि विलय के लिए कानूनी मंजूरियां 2024 के मध्य तक मिलने की उम्मीद है और परिचालन विलय अगले साल की शुरुआत या मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मार्च में समाप्त होने वाली मौजूदा तिमाही में सभी प्रतिस्पर्धा मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एक सितंबर, 2023 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रस्तावित विलय को मंजूरी दी थी। फिलहाल विस्तारा के बेड़े में 67 विमान हैं। यह एयरलाइन टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें