फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: वेदांता को 1.86 करोड़ रुपये के जीएसटी डिमांड नोटिस, कंपनी ने यह कहा

Tue, 02 Apr 2024 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेदांता लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि तमिलनाडु स्थित तिरुनेलवेली सहायक आयुक्त के कार्यालय ने जीएसटी मांग के नोटिस भेजे हैं। कंपनी ने कहा कि वह जीएसडी मांग आदेशों के खिलाफ अपील दायर करेगी।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड को इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाने के लिए 1.86 करोड़ रुपये के जीएसटी मांग के नोटिस मिले हैं। कर अधिकारियों ने कहा है कि कंपनी उक्त लाभ लेने के लिए ‘पात्र’ नहीं थी।

विज्ञापन


दूसरी ओर कंपनी ने कहा कि वह इन आदेशों के खिलाफ अपील दायर करेगी। वेदांता लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि तमिलनाडु स्थित तिरुनेलवेली सहायक आयुक्त के कार्यालय ने जीएसटी मांग के नोटिस भेजे हैं।

ये मांग वित्त वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक के लिए हैं। कुल मांग 1.86 करोड़ रुपये की है, जिसमें ब्याज और जुर्माना शामिल है। दूसरी ओर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मंगलवार को कहा कि उसे गुजरात राज्य जीएसटी विभाग से करीब 66.70 लाख रुपये की कर मांग के लिए नोटिस मिला है।
विज्ञापन


कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इसमें 31.78 लाख रुपये का जीएसटी, 31.72 लाख रुपये का ब्याज और 3.20 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है। गुजरात जीएसटी प्राधिकरण ने जीएसटी क्रेडिट के कथित अतिरिक्त दावे के लिए यह मांग की है। कंपनी ने कहा है कि वह अपीलीय प्राधिकारियों के सामने मामले का बचाव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें