फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: भारत से फल-सब्जी मंगाकर बेचने वाली कंपनी ने कर्मियों को नहीं किया पेमेंट, श्रम विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 30 Aug 2023 08:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

America: श्रम विभाग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "जांचकर्ताओं ने पाया कि फ्लोरिडा सहित 10 राज्यों में किराने की दुकानों को भारत और एशिया से फल और सब्जियां मंगाकर सप्लाई करने वाली पटेल शिपर्स एलएलसी ने 25 श्रमिकों को मजदूरी देने से इनकार कर दिया था"
विज्ञापन
अमेरिकी ध्वज - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के श्रम विभाग ने भारतीय सब्जियों और फलों का कारोबार करने वाली फ्लोरिडा की एक कंपनी की जांच में पाया गया कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कानून के मुताबिक न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का लाभ नहीं दिया है। जांच के बाद अमेरिकी श्रम विभाग ने उक्त कंपनी कंपनी से 71,047 डॉलर से अधिक के बकाया वेतन की रिकवरी कर और 25  कर्मचारियों के मुआवजे का भुगतान कर दिया।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार के श्रम विभाग ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "जांचकर्ताओं ने पाया कि फ्लोरिडा सहित 10 राज्यों में किराने की दुकानों को भारत और एशिया से फल और सब्जियां मंगाकर सप्लाई करने वाली पटेल शिपर्स एलएलसी ने 25 श्रमिकों को मजदूरी देने से इनकार कर दिया था"

नियोक्ता काम के घंटों का सटीक रिकॉर्ड नहीं रखते हुए तीन श्रमिकों को कम से कम संघीय न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने में भी विफल रहा। श्रम विभाग की ओर से कहा गया कि कंपनी ने उचित श्रम मानक अधिनियम का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के बाद विभाग ने 71047 डॉलर की बकाया मजदूरी कंपनी से वसूल की और 25 श्रमिकों को भुगतान कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें