फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री बोलीं: अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मुकाबले रुपया बहुत अच्छा रहा, स्थिति पर हमारी नजर

Sat, 24 Sep 2022 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई एक मुद्रा है जो खुद को संभालाने में सक्षम है और अन्य मुद्राओं की तुलना में उतार-चढ़ाव या अस्थिरता से बची हुई है, तो वह भारतीय रुपया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि रुपया अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी मजबूत है। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने से जुड़े सवाल पर सीतारमण ने कहा कि रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय स्थिति पर बहुत करीबी नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर कोई एक मुद्रा है जो खुद को संभालाने में सक्षम है और अन्य मुद्राओं की तुलना में उतार-चढ़ाव या अस्थिरता से बची हुई है, तो वह भारतीय रुपया है। हमने बहुत अच्छी तरह से वापसी की है। हमने काफी अच्छी तरह से इस स्थिति का सामना किया है।

उन्होंने रुपये की गिरती कीमत के बारे में पूछे जाने पर कहा कि गिरावट के मौजूदा दौर में डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं की स्थिति पर भी अध्ययन करने की जरूरत है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 81.09 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक पहुंच गया था। पिछले कुछ महीनों में लगातार ये गिरावट जारी है।
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को रुपया एक ही दिन में 83 पैसे तक लुढ़क गया था। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट थी। जानकारों का मानना है कि साल की शुरुआत में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव ने डॉलर की तुलना में दूसरी मुद्राओं की स्थिति को कमजोर किया है। इस पर अमेरिका समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में वृद्धि का भी असर पड़ा है।

गोयल ने सिंगापुर के मंत्री से की अहम चर्चा
इस बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री थरमन षणमुगरत्नम से मुलाकात की। दोनों के बीच पारस्परिक हित वाले विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने सिंगापुर में 'व्यवसाय गोलमेज' बैठक में विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों और निवेशकों के साथ भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें