फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI Down Today: तकनीकी गड़बड़ी से एक घंटे के लिए ठप हुई सेवा, NPCI बोला- सर्वर फिर से ठीक किए गए

Sun, 09 Jan 2022 07:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UPI Server Down Today: सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट कर यूपीआई से लेन-देन न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
upi - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवा रविवार को तकरीबन एक घंटे के लिए ठप हो गई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। हालांकि, यूपीआई के सर्वर को ठीक कर लिया गया है। बताया गया है कि यूपीआई सेवाएं तकनीकी खराबी की वजह से ठप हुई थी। 
विज्ञापन


इससे पहले यूपीआई इस्तेमाल करने वाले सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सेवाओं के ठप होने की बात कही। इन लोगों की शिकायत थी कि गूगल पे से लेकर पेटीएम समेत सभी डिजिटल वॉलेट से लेनदेन में दिक्कत आ रही है। एक टेक रिव्यूअर ने बताया कि निजी बैंकों ने अपने उपभोक्ताओं को यूपीआई सेवाओं के ठप होने के बारे में मैसेज भेजा। 

भारत में बड़ी आबादी यूपीआई लेन-देन पर निर्भर
गौरतलब है कि भारत में एक बड़ी आबादी यूपीआई लेन-देन पर निर्भर है। ताजा डेटा के मुताबिक, दिसंबर 2021 को एक महीने में ही यूपीआई के जरिए 456 करोड़ बार करीब 8.26 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। इसके अलावा पूरे साल की बात करें तो जनवरी 2021 से दिसंबर 2021 तक करीब 73 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। 2020 के मुकाबले 2021 में यह 110 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें