फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog: 'प्लेन में दुर्व्यवहार अस्वीकार्य'; पायलट से मारपीट पर सिंधिया की दो टूक, विमानों की देरी पर ये बोले

Mon, 15 Jan 2024 03:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fog: दिल्ली हवाईअड्डे पर रविवार को इंडिगो के एक विमान में पायलट के साथ यात्री की ओर से मारपीट करने की घटना पर नागर विमानन मंत्री ने कहा कि इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ान में देरी का एलान करने के बाद इंडिगो के एक पायलट के साथ यात्री के मारपीट करने की खबर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रियों का इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। एक्स पर एक पोस्ट में, सिंधिया ने कहा कि सभी हितधारक कोहरे से पड़ने वाले असर को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

विमान में दुर्व्यवहार करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा- सिंधिया

दिल्ली हवाईअड्डे पर रविवार को इंडिगो के एक विमान में एक पायलट के साथ यात्री की ओर से मारपीट करने की घटना पर नागर विमानन मंत्री ने कहा कि इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, "इस तरह की दुर्व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं, और इनसे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा।"

विज्ञापन


उत्तर भारत में के हवाई अड्डों खासकर दिल्ली में रविवार को घने कोहरे के कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तन करना पड़ा था, कई को रद्द करना पड़ा जबकि कई उड़ानों में देरी हुई थी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। कुछ यात्रियों ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। 

यात्रियों की असुविधा पर ये बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाओं में देरी पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, "... भविष्य में इस स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे से कहा गया है कि वह डीजीसीए की मंजूरी लेकर कैट-III युक्त चौथे रनवे (मौजूदा कैट-III रनवे के अतिरिक्त) के संचालन में तत्काल तेजी लाए। डीजीसीए एयरलाइनों के लिए बेहतर संचार और यात्रियों की सुविधा के लिए एक एसओपी जारी करेगा ताकि प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ान रद्द होने और देरी होने की स्थिति में असुविधा को कम किया जा सके।"

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें