फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों से सावधान रहने की अपील

Wed, 04 Mar 2020 02:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी यूएन हिंदी समाचार

सार

दुनिया भर में कोरोनावायरस (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि इस महामारी के फैलने का फायदा अब अपराधी भी उठाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक आपराधिक तत्व खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों के रूप में पेश करते हुए अनजान लोगों के धन और संवेदनशील जानकारी चुराने में जुटे हैं।

विज्ञापन


यूएन एजेंसी ने सचेत किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति के सामने ऐसा मामला सामने आता है तो जल्दबाजी करने के बजाए सबसे पहले शिनाख्त के लिए कदम उठाने चाहिए।   

ऑनलाइन माध्यमों पर ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें लोगों से लॉग-इन संबंधी जानकारी पूछी जा रही है, बिना पूछे ईमेल-अटैचमेंट भेजे जा रहे हैं, लोगों को स्वास्थ्य संगठन के बजाए अन्य वेबसाइटों पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है और फंडिंग अपील व आपात राहत प्रयासों के लिए धनराशि दान करने की अपील की जा रही है।  
विज्ञापन


यूएन एजेंसी ने मजबूती से स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से ऐसी कोई अपील या प्रयास नहीं हो रहे हैं इसलिए धोखाधड़ी के इन मामलों में ईमेल, वेबसाइट, फोन कॉल्स, टेक्सट या फैक्स संदेशों से सावधान रहने की जरूरत है। 

इस तरह की ईमेलों को ‘फिशिंग’ (phishing) कहा जाता है। पहली बार देखने पर ऐसा प्रतीत हो सकता है कि इन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भेजा गया है। इनमें निजी जानकारी मांगी जाती है जिनमें यूजर नेम, पासवर्ड शामिल है, फिर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। अगर लोग ऐसा करते हैं तो अपराधी लोगों के कंप्यूटर पर ऐसे सॉफ्टवेयर इंस्टाल करने में सफल हो जाते हैं जिनसे संवेदशनशील जानकारी को चुराया जा सकता है। 

सतर्क रहने के उपाय:

  • कोविड-19 संबंधी संदेश भेजने वाले के ईमेल पते की पुष्टि करें
  • लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे जांच लें
  • निजी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें
  • जल्दबाजी में या स्वयं पर दबाव महसूस ना करें 
  • संवेदनशील जानकारी अगर दे दी हो तो घबराएं नहीं 
  • धोखाधड़ी महसूस होने पर उसकी तुरंत रिपोर्ट करें
  • जानकारी के सभी स्रोत भरोसेमंद नहीं
विज्ञापन

कोविड-19 से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के कई अकाउंट से साझा की जा रही है। संगठन के प्रमुख ने लोगों से अपील की है कि आधिकारिक स्रोतों (जैसे WHO वेबसाइट) से ही जानकारी प्राप्त की जानी चाहिए कि लोग अपना, परिजनों व स्थानीय समुदायों का बचाव किस तरह कर सकते हैं। 

इस संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर निरंतर विशेषज्ञों द्वारा तैयार व्यापक सामग्री को साझा किया जा रहा है। 

अपने एक ट्वीट में यूएन एजेंसी के महानिदेशख ने माना कि कोविड-19 व्यापक रूप से फैलने के कारण लोगों में बेचैनी व्याप्त है। इसी वजह से उन्होंने कार्यस्थलों, स्कूलों और उपासना स्थलों पर सुरक्षा व बचाव के लिए पुख्ता तैयारियों पर जोर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें