Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 319.90 अंकों की मजबूती साथ 60,941.67 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी में भी हरियाली दिखी और 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 90.90 अंकों की बढ़त के साथ 18,118.55 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के पहले दिन मजबूती दिखी। सोमवार को सेंसेक्स 319.90 अंकों की मजबूती साथ 60,941.67 अंकों पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी में भी हरियाली दिखी और 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स 90.90 अंकों की बढ़त के साथ 18,118.55 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन में कोफोर्ज के शेयरों में छह प्रतिशत की बढ़त जबकि जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयरों में छह प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का ये रहा हाल
लॉकर एग्रीमेंट के नवीकरण का समय दिसंबर 2023 तक बढ़ाया गया
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की ओर से प्रदान की जाने वाली मौजूदा सुरक्षित जमा लॉकर सुविधाओं के लिए समझौतों के नवीकरण के लिए समय दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया है।