Layoffs in Twitter: ट्विटर में छंटनी की खबरों के बीच एलन मस्क ने कहा है कि यह दुख की बात है कि हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है क्योंकि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर (32.78 करोड़ रुपये) का नुकसान हो रहा है। जिन लोगों को निकाला गया है कंपनी की ओर से उन्हें तीन महीनों के वेतन (सेवेरेंस पे) के बराबर भुगतान किया जा रहा है।
ट्विटर की कमान संभालने के एक हफ्ते के भीतर ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। ट्विटर में छंटनी की चपेट में दुनियाभर के कर्मचारी आ रहे हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है उन्हें कंपनी मुआवजे के रूप में कितना मुआवजा दे रही है? ट्विटर के नए मुखिया एलन मस्क ने खुद ही एक ट्वीट कर इस पर स्थिति स्पष्ट की है। आइए जानते हैं ट्विटर के जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का फरमान जारी कर दिया गया है, उन्हें कितना मुआवजा मिल रहा है?
विज्ञापन
ट्विटर में छंटनी की खबरों के बीच एलन मस्क ने कहा है कि यह दुख की बात है कि हमारे पास और कोई विकल्प नहीं है क्योंकि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर (32.78 करोड़ रुपये) का नुकसान हो रहा है। जिन लोगों को निकाला गया है कंपनी की ओर से उन्हें तीन महीनों के वेतन (सेवेरेंस पे) के बराबर भुगतान किया जा रहा है। यह कानूनी रूप से निकाले गए कर्मियों को भुगतान के लिए जरूरी राशि से दोगुना है। बता दें कि सेवेरेंस पे उस राशि को कहते हैं जो कंपनी की ओर से अपने कर्मचारी के साथ करार खत्म करने के दौरान उन्हें मुआवजे के रूप में देती है। अब खुद मस्क ने ट्वीट कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को तीन महीने का सेवेरेंस पे दिया जाएगा।
ट्विटर ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है
एलन मस्क ने शनिवार को ट्विटर के करीब 50 फीसदी कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एक हफ्ते पहले ही इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले मस्क ने बीते सात दिनों में ही कंपनी में कई आधारभूत बदलाव किए हैं। इनमें ट्विटर के दुनियाभर में 7500 कर्मचारियों में से करीब 3700 की छंटनी जैसा कदम भी शामिल रहा। बताया गया है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनसे शुक्रवार को ही कंपनी के कंप्यूटर और ई-मेल का एक्सेस छीन लिया गया है।