जापान की ऑल निपॉन एयरलाइंस की स्थापना 27 दिसंबर 1952 को हुई थी। इसका मुख्यालय टोक्यो में है। दुनिया में सबसे पाबंद एयरलाइंस और एयरपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाली यह एयरलाइंस 97 मुकामों में दुनियाभर के यात्रियों को सफर कराती है। कंपनी के बेड़े में करीब 237 विमान हैं।
इनमें एयरबस ए 320-200, एयरबस ए 320 निओ, एयरबस ए 321-200, बोइंग 737-700, बोइंग 737-800, बोइंग 767-300 बीसी कार्गो, आदि शामिल हैं। कंपनी में 34,919 कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं। इस एयरलाइन में बिजनेस क्लास और इकोनॉमी क्लास की सेवाएं मौजूद हैं। पिछले साल की बात करें, तो 2019 में ऑल निपॉन एयरलाइंस की 83.3 फीसदी फ्लाइट्स समय पर उड़ीं और लैंड हुई थीं।
ऑल निपॉन एयरलाइंस के यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं
ऑल निपॉन एयरलाइंस के विमानों में यात्रियों के लिए ऑर्डर टच स्क्रीन की तकनीक उपलब्ध है। इसमें लंच सर्विस ड्रिंक और राइस क्रेकर्स के साथ शुरू होता है। साथ ही दुनियाभर के सफर करने वाले यात्रियों को जापानी जायके के व्यंजन भी मिलते हैं। यात्रियों के आराम के लिए फ्लेट बेड और बिजनेस क्लास सीट भी उपलब्ध है।
अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस इस सूची में तीसरे स्थान पर है। बीते वर्ष कंपनी की 85.7 फीसदी फ्लाइट्स ने समय पर उड़ान भरीं। भारत की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, भारत की एक भी एयरलाइन और एयरपोर्ट पाबंद नहीं मिले।
सिरियम ने 2019 में प्रतिदिन दुनिया की एक लाख फ्लाइट्स को ट्रैक करके यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कौन सी एयरलाइंस, एयरपोर्ट समय के पाबंद हैं और कितने सुरक्षित हैं।
सबसे ज्यादा समय के पाबंद
- रूस की एयरोफ्लोत एयरलाइन - 86.7 फीसदी
- जापान की ऑल निपॉन एयरलाइंस - 86.3 फीसदी
- अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस - 85.7 फीसदी
- ब्राजील की अजुल ब्रीजीलियन - 83.5 फीसदी
- जापान की जापान एयरलाइंस - 82.2 फीसदी
सबसे सुरक्षित एयरलाइंस
- ऑस्ट्रेलिया की क्वांटस एयरलाइन
- न्यूजीलैंड की एयर न्यूजीलैंड
- ताईवान की ईवीए एयर
- यूएई की इतिहाद एयरवेज
- कतर की कतर एयरवेज