तमिलनाडु सरकार ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अमेरिका यात्रा के दौरान माइक्रोचिप, नोकिया और पेपाल सहित कई संभावित निवेशकों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। गाइडेंस टीएन ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री टीआरबी राजा की उपस्थिति में माइक्रोचिप के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसका प्रतिनिधित्व पैट्रिक जॉनसन और ब्रूस वेयर ने किया। इस करार के तहत सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में एक आरएंडडी केंद्र ए चेन्नई के सेमनचेरी में 250 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा, जिससे 1,500 नौकरियां पैदा होंगी।
राजा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "माननीय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और माननीय उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा की उपस्थिति में, गाइडेंस टीएम ने निशांत बत्रा और सैंडी मोटली की ओर से प्रतिनिधित्व किए गए नोकिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। यह समझौता दुनिया के सबसे बड़ा फिक्स्ड नेटवर्क टेस्ट बेड (अनुसंधान और निर्माण केंद्र) की स्थापना के लिए किया गया। जिसके तहत 10G, 25G,50G और 100G PON, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस, MDU समाधानों से जुड़े नवाचारों के लिए, SIPCOT,सिरुसेरी, चेंगलपट्टू में एक केंद्र की स्थापना होगी। इसकी लागत 450 करोड़ रुपये होगी। इससे जिससे 100 नौकरियां पैदा होंगी।" इसके अलावा ऑनलाइन उपभोक्ता भुगतान प्रणाली से जुड़ी कंपनी पेपल से भी करार किया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2030 तक राज्य को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के तहत अमेरिका में एक उच्च-स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में संभावित निवेशकों के साथ एक बैठक में भाग लिया।