फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: ईडी ने सन परिवार समूह से जुड़ी 25.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, पढ़ें कारोबार से जुड़ी खबरें

Mon, 08 Apr 2024 07:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सन परिवार समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सन परिवार समूह की कंपनियों के सीईओ मेथुकू रविंदर, उनके परिवार के सदस्यों, करीबी सहयोगियों और उनसे जुड़े लोगों की 25.20 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन


नवंबर से फरवरी के बीच चीन से पर्सनल कंप्यूटर का आयात 3% घटा

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार नवंबर-फरवरी 2024 के दौरान चीन से पर्सनल कंप्यूटरों के मामले में देश का आयात तीन प्रतिशत घटकर 91.7 करोड़ डॉलर रह गया। नवंबर-फरवरी 2023 के दौरान पड़ोसी देश से इनबाउंड शिपमेंट 950.22 मिलियन अमरीकी डालर था। इसी तरह, नवंबर 2023-फरवरी 2024 के दौरान चीन से आयात लगभग 48 प्रतिशत घटकर 91.7 करोड़ डॉलर रह गया, जबकि जुलाई-अक्टूबर 2023 के दौरान यह 1.75 अरब डॉलर था।

भारत में पर्सनल कंप्यूटर का आयात भी नवंबर-फरवरी 2024 के दौरान दुनिया से सालाना आधार पर 55 प्रतिशत घटकर 1.06 अरब डॉलर रह गया। पिछले साल 19 अक्टूबर को, सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार ने आयातकों को मात्रा और मूल्य का विवरण देने पर केवल विशेष अनुमति पर विदेशों से आईटी हार्डवेयर के शिपमेंट को लाने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन


दूरसंचार ग्राहकों की संख्या बढ़कर 119.70 करोड़
दूरसंचार ग्राहकों की संख्या फरवरी तक 0.38 फीसदी बढ़कर 119.7 करोड़ हो गई है। शहरी क्षेत्रों में 66.37 करोड़ और ग्रामीण इलाकों में 53.13 करोड़ ग्राहक हैं। कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 91 करोड़ रही है। जियो का हिस्सा 52.2 फीसदी है। 

आरईसी ने 3.59 लाख करोड़ का कर्ज मंजूर किया
रूरल इलेक्ट्रिकल कॉरपोरेशन (आरईसी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रिकॉर्ड 3.59 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। एक साल पहले की तुलना में यह 34 फीसदी अधिक है। इस कर्ज में 1.36 लाख करोड़ रुपये रिन्यूएबल एनर्जी के लिए है। 

गुजरात टूलरूम देगी 100 फीसदी लाभांश
गुजरात टूलरूम निवेशकों को 100 फीसदी लाभांश देगी। कंपनी ने कहा, एक रुपये के फेस वैल्यू पर एक रुपये का लाभांश मिलेगा। इसके लिए 20 अप्रैल की तारीख तय की गई है। हाल ही में कंपनी को रिलायंस से 29 करोड़ का ऑर्डर मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें