फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में टाटा मोटर्स करेगी 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी

Thu, 10 Jan 2019 04:30 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jaguar Land Rover
विज्ञापन

लग्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर बृहस्पतिवार को पांच हजार लोगों तक की छंटनी की घोषणा कर सकती है। बीबीसी ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी चीन में बिक्री कम होने तथा ब्रेक्जिट से जुड़ी आशंकाओं के मद्देनजर यह कदम उठाने वाली है।

विज्ञापन


टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली इस कंपनी में ब्रिटेन में 40 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। हालांकि, कंपनी से इस बारे में कोई बयान नहीं मिल सका है।

बीबीसी की खबर के अनुसार, इस छंटनी का सर्वाधिक असर विपणन, प्रबंधन तथा संचालन से संबंधित कर्मचारियों पर होगा। बीबीसी ने कहा कि यह छंटनी 3.20 अरब डॉलर की बचत करने की योजना का हिस्सा है। खबर में कहा गया है कि कंपनी चीन में बिक्री में गिरावट तथा यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने के कारण ऐसा कर रही है।

कंपनी ब्रेक्जिट के बाद भी यूरोपीय संघ में अपना संयंत्र सुनिश्चित करने के लिये पहल कर चुकी है। ब्रिटेन 29 मार्च को समूह से बाहर हो रहा है। कंपनी पश्चिमी स्लोवाकिया के नित्रा में अक्टूबर में 1.60 अरब डॉलर का संयंत्र शुरू कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें