फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors-Iveco Deal: टाटा मोटर्स करेगी इतालवी वाहन निर्माता इवेको कंपनी का अधिग्रहण, 3.8 अरब यूरो में डील

Wed, 30 Jul 2025 10:49 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tata Motors-Iveco Group Deal: टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ने लगभग 3.8 बिलियन यूरो (करीब 38,240 करोड़ रुपये) में इतालवी कंपनी इवेको ग्रुप एनवी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस सौदे के तहत स्वैच्छिक निविदा प्रस्ताव के माध्यम से 271,215,400 सामान्य शेयरों का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स करेगी इवेको कंपनी का अधिग्रहण - फोटो : ivecogroup.com / X @TataMotors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इटली की जानी-मानी कमर्शियल व्हीकल निर्माता इवेको ग्रुप को खरीदने का एलान किया है। यह सौदा 3.8 अरब यूरो (लगभग 34 हजार करोड़ रुपये) में हुआ है। कंपनी ने यह जानकारी मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी। इस सौदे के तहत टाटा मोटर्स इवेको ग्रुप का सारा कमर्शियल वाहन कारोबार खरीदेगी, लेकिन कंपनी का रक्षा से जुड़ा हिस्सा इसमें शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tariffs: भारत-रूस की दोस्ती ट्रंप को नागवार; 25% टैरिफ व जुर्माने का एलान, डेडलाइन भी नहीं बढ़ेगी, जानें असर

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन का बयान
टाटा मोटर्स के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा, 'टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय के विभाजन के बाद यह एक तार्किक अगला कदम है और इससे संयुक्त समूह भारत और यूरोप के दो रणनीतिक घरेलू बाजारों में वास्तविक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।' संयुक्त समूह के पूरक व्यवसाय और व्यापक पहुंच, टाटा मोटर्स की साहसपूर्वक निवेश करने की क्षमता को बढ़ाएंगे। उन्होंने आगे कहा, 'मैं आने वाले महीनों में जरूरी अनुमति हासिल करने और लेनदेन को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन


क्या है इवेको ग्रुप?
इवेको ग्रुप एक प्रमुख यूरोपीय कंपनी है जो ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों को बनाती है। इसका हेडक्वार्टर ट्यूरिन, इटली में है। यह कंपनी कई दशकों से यूरोप और दुनियाभर के बाजारों में अपने ट्रकों और बसों के लिए मशहूर रही है। वहीं इवेको समूह की अध्यक्ष सुजैन हेवुड ने कहा, 'हमें इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संयोजन की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है, जो स्थायी गतिशीलता के लिए एक साझा दृष्टिकोण वाले दो व्यवसायों को एक साथ लाता है।'

इस सौदे का मतलब क्या है?
टाटा मोटर्स को मिलेगा यूरोप में बड़ा विस्तार, क्योंकि इवेको की पहले से स्थापित सप्लाई चेन और डीलर नेटवर्क है। टाटा मोटर्स को तकनीकी लाभ भी मिलेगा, क्योंकि इवेको के पास ट्रकों और बसों की अत्याधुनिक तकनीक है।  दोनों कंपनियों के उत्पाद मिलकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती देंगे, खासकर यूरोप, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजारों में।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - IMF: भारत में 2025-26 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान, आईएमएफ ने कहा- स्थिर विकास को मिलेगी गति

रक्षा कारोबार क्यों नहीं खरीदा?
इवेको ग्रुप के पास रक्षा से जुड़ी गाड़ियों का भी कारोबार है, लेकिन टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि वह केवल कमर्शियल वाहनों (जैसे ट्रक, बस, वैन आदि) का ही अधिग्रहण कर रही है। रक्षा से जुड़ा हिस्सा भविष्य में किसी अन्य कंपनी को बेचा जा सकता है या इवेको अपने पास रखेगी। बता दें कि अभी यह सौदा अभी नियामक मंजूरियों और अन्य औपचारिकताओं के अधीन है। उम्मीद है कि 2025 की पहली छमाही तक दोनों कंपनियों के बीच यह डील पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें