एमके स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार की भूमिका अब बहुत जरूरी है। मैं केन्द्रीय दल से अनुरोध करता हूं कि वह चक्रवात मिचौंग से हुए नुकसान की जानकारी केन्द्र सरकार को दे और हमें वह निधियां प्रदान करे जो तमिलनाडु सरकार की आरे से मांगी गई है।
चेन्नई स्थित सचिवालय में केंद्रीय टीम के साथ हुई बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार का फंड चक्रवात मिचौंग के कारण हुए भारी नुकसान की भरपाई करने और अपने घरों को खोने वाले गरीब लोगों की आजीविका को बहाल करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में मुख्य रूप से केंद्र सरकार की भूमिका अब बहुत जरूरी है। मैं केन्द्रीय दल से अनुरोध करता हूं कि वह चक्रवात मिचौंग से हुए नुकसान की जानकारी केन्द्र सरकार को दे और हमें वह निधियां प्रदान करे जो तमिलनाडु सरकार की आरे से मांगी गई है। यह धनराशि चक्रवात मिचौंग से प्रभावित लोगों के लिए मददगार होगी।
इसके साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला को पत्र लिखकर एमएसएमई और छोटे व्यवसायों के लिए ऋण पुनर्भुगतान पर स्थगन की सुविधा प्रदान करने का अनुरोध किया है।