फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टाटा समूह के सूर्य कांत USISPF के निदेशक मंडल में हुए शामिल, बोले- मैं साथ काम करने के लिए उत्साहित

Wed, 10 Jul 2024 11:35 AM IST
श्वेता महतो बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूर्य कांत के भारत में आईटी क्षेत्र के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाता है। सूर्य कांत ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यूएसआईएसपीएफ के प्रयास महत्वपूर्ण हैं
विज्ञापन
USISPF - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कॉर्पोरेट क्षेत्र के दिग्गज एवं टाटा संस के वरिष्ठ सलाहकार सूर्य कांत यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के निदेशक मंडल में शामिल हो गए हैं। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मुकेश अघी ने कहा कि सूर्य कांत का नेतृत्व रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने में मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


मुकेश अघी ने कहा, "सूर्य कांत का नेतृत्व रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तैयार करने और उसका मार्गदर्शन करने में मदद करेगा। अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देने में प्रौद्योगिकी स्टार्टअप और एसटीईएम शिक्षा की बदलती गतिशीलता को वह समझते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि अपने इनपुट और विशेषज्ञयता के साथ वह नए रास्ते तराशेंगे। इसके साथ अमेरिका और भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने में भूमिका निभाएंगे।" 

सूर्य कांत के भारत में आईटी क्षेत्र के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाता है। सूर्य कांत ने कहा, "भारत और अमेरिका के बीच संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए यूएसआईएसपीएफ के प्रयास महत्वपूर्ण हैं और मैं बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। हमारा लक्ष्य इस अनूठी साझेदारी की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना है।"
विज्ञापन


सूर्य कांत ने अमेरिका, जापान, यूके और उत्तर भारत में भौगोलिक क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में विभिन्न वैश्विक कार्यालयों संचालन का काम किया है। उनके नेतृत्व में टीसीएस उत्तरी अमेरिका का वार्षिक राजस्व एक बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 13 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें