फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market All Time High: फिर नई ऊंचाइयों पर शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद

Mon, 15 Jul 2024 03:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में भी तेजी रही। निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 290 अंक चढ़ा। वैश्विक बाजारों में तेजी से भी शेयर बाजार में आशावादी रुख को बल मिला।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंसेक्स 145.52 अंक चढ़कर 80,664.86 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही निफ्टी 84.55 अंक की बढ़त के साथ 24,586.70 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 83.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आज आई उछाल में विदेशी फंडों की ताजा आमद और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खरीदारी की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.52 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 80,664.86 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 343.2 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80,862.54 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 84.55 अंक या 0.35 प्रतिशत चढ़कर 24,586.70 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 132.9 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 24,635.05 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा 2.55 प्रतिशत चढ़ा। कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में वृद्धि की घोषणा के बाद बैंक का शेयर चढ़ा। इसके अलावा एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, मारुति और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
विज्ञापन


विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई में तेजी रही, जबकि हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। यूरोपीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 4,021.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 85.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

पिछले शुक्रवार को ऐसा था हाल
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 622 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 80,519.34 पर बंद हुआ था और निफ्टी 186.20 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 24,502.15 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें