फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Starbucks CEO: भारतीय मूल के स्टारबक्स सीईओ स्टोर्स में बरिस्ता बनकर कॉफी सर्व करेंगे, जानें क्या है प्लान?

Fri, 24 Mar 2023 01:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Starbucks CEO: 55 साल के नरिसम्हन सिएटल स्थित कॉफी कंपनी के सोमवार को सीईओ चुने गए हैं। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती होवार्ड स्कल्ज से तय समय से लगभग दो हफ्ते पहले की अपना कार्यभार ले लिया है।
विज्ञापन
स्टारबक्स के सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन। - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टारबक्स के भारतीय मूल के सीईओ सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा है कि वे कंपनी के स्टोर में महीने में एक बार बरिस्ता (वह व्यक्ति जो कॉफी सर्व करता है) के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कंपनी की संस्कृति के करीब रहने, ग्राहकों की परेशानियों को समझने और अवसरों की पहचान करने के लिए करेंगे।   

55 साल के नरिसम्हन सिएटल स्थित कॉफी कंपनी के सोमवार को सीईओ चुने गए हैं। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती होवार्ड स्कल्ज से तय समय से लगभग दो हफ्ते पहले की अपना कार्यभार ले लिया है। गुरुवार को कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में भारतीय अमेरिकी बिजनेस एग्जीक्यूटिव ने कहा कि वे हमेशा कंपनी के साझेदारों और उसकी संस्कृति के मजबूत पैरोकार बने रहेंगे।

विज्ञापन


40 घंटे के प्रशिक्षण के बाद हासिल किया बारिस्ता प्रमाणपत्र
भारत के पुणे में जन्मे नरसिम्हन बीते वर्ष अक्तूबर महीने में स्टारबक्स के अंतरिम सीईओ के रूप में नामित किए गए थे। उसके बाद उन्होंने कंपनी को समझने में अपना समय बिताया और बरिस्ता प्रमाण पत्र अर्जित किया। इसे हासिल करने के लिए कंपनी के स्टोर्स में 40 घंटे के प्रशिक्षण की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें