फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet: स्पाइसजेट ने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा, जानें क्या है वजह

Tue, 20 Sep 2022 08:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्पाइसजेट ने कहा कि यह कदम उसकी नीति के तहत ही है, जिसमें पायलटों की छंटनी नहीं की जाती। एयरलाइन ने कोरोनावायरस महामारी के कठिन समय के दौरान भी इस नीति के तहत ही काम किया था। 
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को बताया कि उसने अपने 80 पायलटों को तीन महीने के लिए बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि विमानन संचालन में आ रहे खर्च को औचित्यपूर्ण बनाने के लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


स्पाइसजेट ने कहा कि यह कदम उसकी नीति के तहत ही है, जिसमें पायलटों की छंटनी नहीं की जाती। एयरलाइन ने कोरोनावायरस महामारी के कठिन समय के दौरान भी इस नीति के तहत ही काम किया था। लेकिन इस नीति के तहत एयरक्राफ्ट की फ्लीट के तहत ही पायलटों की संख्या तय की जाती है। 

बताया गया है कि जिन पायलटों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेजा गया है, वे एयरलाइन कंपनी के बोइंग और बॉम्बार्डियन बेड़े से जुड़े हैं। स्पाइसजेट के इस कदम को लेकर एक पायलट ने कहा, "हमें एयरलाइन के वित्तीय संकट का अंदाजा था, लेकिन इस तरह अचानक फैसला आ जाने से हम सब चौंक गए हैं। तीन महीने बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति को लेकर भी कई चीजें अस्पष्ट होंगी। इस बारे में कोई वादा नहीं है कि अभी जो लोग जबरदस्ती छुट्टी पर भेजे गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाएगा या नहीं।"
विज्ञापन


स्पाइसजेट के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि महामारी की वजह से विदेशी पायलटों को बर्खास्त किया गया था, जबकि 2020 से चालक दल के सदस्यों को एक से अधिक बार बिना वेतन छुट्टी पर भेजा गया है। इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती की गई है। इस बीच, स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि उसने 737 मैक्स विमानों को खड़ा किए जाने के बाद 2019 में अपने बेड़े में 30 से अधिक विमान जोड़े हैं।

एयरलाइन ने इस उम्मीद में कि मैक्स विमान जल्द दोबारा परिचालन में आएंगे, पायलटों की नियुक्ति जारी रखी है। लेकिन लंबे समय से मैक्स विमान खड़े हैं इस वजह से अब पायलटों की संख्या ज्यादा हो गई है। बयान में कहा गया है कि जल्द मैक्स विमान बेड़े में फिर शामिल होंगे। इसके साथ ही पायलटों को दोबारा काम पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें