हवा में 35 हजार की ऊंचाई पर नए साल का जश्न हवाई जहाज के अंदर मनाना एयरलाइन को महंगा पड़ गया। अब विमान नियामक डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कंपनी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
नियमों के अनुसार हवाई जहाज में उड़ान के दौरान इस तरह का जश्न मनाना नियमों का उल्लंघन है। हालांकि स्पाइसजेट ने कहा है कि उड़ान के दौरान किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया है।
31 दिसंबर-1 जनवरी की रात उड़ान के दौरान दो उत्साही यात्रियों ने अन्य यात्रियों के साथ हाथ मिलाते हुए वीडियो बनाया। वे नए साल के मौके पर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे और पीछे संगीत भी बज रहा था।
स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहा वीडिया एयरलाइन के क्रू ने नहीं बनाया है। साथ ही वीडियो एडिट किया हुआ है और इसमें संगीत भी बाद में डाला गया है।