फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राई की चेतावनी: कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के दाम बढ़ाने की कोशिश में, करेंगे सख्त कार्रवाई 

Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

ट्राई ने कहा कि एक भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है कि होने वाली मूल्य वृद्धि नए टैरिफ ऑर्डर और प्रसारण नियम के कारण है। 
विज्ञापन
डीटीएच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शुक्रवार को कहा कि कुछ प्रसारक टीवी चैनलों के अ-ला-कार्टे मूल्य निर्धारण के लिए मिली स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं। ट्राई ने चेतावनी दी है कि उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उपभोक्ताओं व इस सेक्टर के व्यापक हित में कार्रवाई करने से नहीं कतराएगा। 

विज्ञापन


ट्राई ने नहीं लिया किसी का नाम
टीवी चैनल सब्सक्रिप्शन दरों में होने वाली वृद्धि के बीच ट्राई ने एक बयान में कहा कि इन प्रमुख प्रसारकों द्वारा हाल ही में घोषित नया टैरिफ ड्राइवर और लोकप्रिय चैनलों की कीमतें बढ़ाने के उनके इरादे को दर्शाता है।

ड्राइवर चैनलों में सामान्य मनोरंजन चैनल (जीईसी) और खेल चैनल शामिल हैं। हालांकि दूरसंचार नियामक ने किसी प्रसारक का नाम नहीं लिया। ट्राई ने कहा कि इसके अलावा एक निरंतर भ्रामक अभियान चलाया जा रहा है कि आसन्न मूल्य वृद्धि एनटीओ 2.0 (नए टैरिफ ऑर्डर और प्रसारण नियम) के कारण है। 
विज्ञापन


ट्राई ने कहा कि यह प्रचारित किया जा रहा है कि कोई भी/हर उपभोक्ता जो शीर्ष जीईसी चैनल या खेल चैनल चुनता है, तो उसे 100 रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें