फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: शेयर बाजार में खुलते ही बढ़त, सेंसेक्स 249 अंक चढ़कर 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब

Tue, 25 Oct 2022 10:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के बाद शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 249.58 अंक चढ़कर 60,081.24 पर पहुंच गया। उधर निफ्टी 80.75 अंक बढ़कर 17,811.50 पर है। 
विज्ञापन


इन शोेयरों में देखी गई बढत
सेंसेक्स में मारुति, डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, नेस्ले, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में गिरावट हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। गौरतलब है कि हिंदू संवत वर्ष 2079 की शुरुआत के मौके पर सोमवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 524.51 अंक या 0.88 प्रतिशत उछलकर 59,831.66 पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 154.45 अंक या 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 17,730.75 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


रुपये की वैल्यू में भी सुधार
घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.71 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 82.62 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे तेज था। रुपया पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.88 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें