फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से उछला शेयर बाजार; सेंसेक्स और निफ्टी नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर

Fri, 12 Jul 2024 12:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर करीब छह प्रतिशत चढ़ा। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी फायदे में रहे।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी तेजी देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया और अब तक सर्वकालिक ऊंचाई के आंकड़े को छुआ। टीसीएस की ओर से जून तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आईटी स्टॉक्स में भारी खरीदारी के बीच 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 996.17 अंक उछलकर 80,893.51 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 276.25 अंक उछलकर 24,592.20 के नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंचा। इससे पहले सुबह-सुबह सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.11 अंक चढ़कर 80,123.45 अंक पर चल रहा था। इसके साथ ही निफ्टी 82.1 अंक की बढ़त के साथ 24,398.05 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर करीब छह प्रतिशत चढ़ा। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी फायदे में रहे। मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में गुरुवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,137.01 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वहीं, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 27 अंक के मामूली नुकसान में रहा था। सेंसेक्स 79,897.34 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 24,315.95 अंक पर बंद हुआ था।
विज्ञापन

 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें