फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक गिरा, निफ्टी में भी गिरावट

Wed, 13 Sep 2023 10:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऑटो सेक्टर, आईटी और वित्तीय सेवाओं से जुड़े शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, पीएसयू बैंकों, फार्मा और मेटल सेक्टर में तेजी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले। दुनियाभर के शेयर बाजारों की तरह ही अमेरिका के महंगाई दर के एलान के इंतजार में भारत में भी निवेशकों ने अपने हाथ मजबूत कर लिए हैं। आज सेंसेक्स में खुलने के बाद 168 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 67,053 अंक पर आ गया।। वहीं, निफ्टी करीब 49 अंकों की गिरावट के साथ 19,944 पर खुला। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से बाजार धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा घरेलू बाजार के ऊंचे मूल्यांकन की वजह से भी निवेशकों ने सतर्कता बरती।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस के शेयर नुकसान में थे। वहीं आईटीसी, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में गिरावट का दौर
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान थे, जबकि जापान का निक्की लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,047.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें