फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम पर महंगाई की मार: खाने-पीने के बाद अब नहाना-धोना भी हुआ महंगा, बढ़ गए साबुन-शैंपू के भाव

Thu, 05 May 2022 04:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एचयूएल ने अपने उत्पादों का दाम 15 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद निश्चित तौर पर आपके बाथरूम का बजट गड़बड़ाने वाला है। यही नहीं एचयूएल ने टूथपेस्ट, कैचअप समेत अन्य सामनों की कीमतें भी बढ़ाई हैं और इनके दाम में 4 से 13 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
एचयूएल के उत्पाद हुए महंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में महंगाई ने आम जनता का हाल बेहाल कर रखा है। आरबीआई ने बुधवार को रेपो दरों में वृद्धि की तो उसकी देखादेखी देश की बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ा दीं। आरबीआई के फैसले के बाद महंगाई और बढ़ने की संभावना जताई गई थी और आज इसका असर दिखाई देने लगा। यहां तक कि अब नहाना-धोना भी महंगा हो गया है, जी हां रसोई से शुरू हुई महंगाई ने अब बाथरूम को भी अपने दायरे में ले लिया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने उत्पादों की कीमतें इतनी बढ़ाईं
दरअसल, देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने साबुन, शैंपू और अन्य पर्सनल केयर उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने उत्पादों का दाम 15 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इस वृद्धि के बाद निश्चित तौर पर आपके बाथरूम का बजट गड़बड़ाने वाला है। यही नहीं एचयूएल ने टूथपेस्ट, कैचअप समेत अन्य सामनों की कीमतें भी बढ़ाई हैं और इनके दाम में 4 से 13 फीसदी की वृद्धि की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों एचयूएल के सीईओ संजीव मेहता ने तेल की कीमतों में उछाल के बीच एमएमसीजी उत्पादों की कीमतें बढ़ने के संकेत दिए थे। 

सभी वैरिएंट के शैंपू हुए महंगे
रिपोर्ट में डिस्ट्रब्यूटर सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कंपनी द्वारा उत्पादों के दाम बढ़ाए जाने के एलान के बाद, अब जहां क्लीनिक प्लस शैंपू के 100 एमएल पैक के दाम 15 फीसदी बढ़े हैं तो अन्य शैंपू की कीमतों में भी दस रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें बताया गया कि पियर्स का 125 ग्राम साबुन 2.38 फीसदी के इजाफे के साथ अब 86 रुपये का हो गया है। इसके अलावा मल्टीपैक पर 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ले लक्स साबुन के कुछ मल्टीपैक पर सीधे नौ फीसदी की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन


खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ीं
हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सिर्फ साबुन और शैंपू पर ही नहीं बल्कि कंपनी द्वारा निर्मित खाने पीने के सामनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इनमें हॉर्लिक्स से लेकर ब्रू कॉफी तक शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हॉर्लिक्स, कॉफी से लेकर किसान केचअप तक के भाव 4 से 13 फीसदी बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें