फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Service Sector: सेवा क्षेत्र की गतिविधियां सात महीने के निचले स्तर पर, उत्पादन और मांग में नरमी से आई गिरावट

Sat, 04 Nov 2023 06:00 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, कई कंपनियां नए अनुबंध हासिल करने में कामयाब रहीं। हालांकि, कुछ कंपनियों ने अपनी सेवाओं और प्रतिस्पर्धी स्थितियों की धीमी मांग को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
भारतीय सेवा क्षेत्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अक्तूबर, 2023 में सात महीने के निचले स्तर पर आ गईं। प्रतिस्पर्धी स्थितियों व मूल्य दबावों के बीच उत्पादन और मांग में नरमी से यह गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अक्तूबर में 58.4 पर आ गया। यह सितंबर में 13 साल के उच्चतम स्तर पर 61 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, कई कंपनियां नए अनुबंध हासिल करने में कामयाब रहीं। हालांकि, कुछ कंपनियों ने अपनी सेवाओं और प्रतिस्पर्धी स्थितियों की धीमी मांग को लेकर चिंता व्यक्त की। पीएमआई का 50 से अधिक रहना गतिविधियों में विस्तार और इससे नीचे का आंकड़ा गिरावट का संकेत है। 

कंपनियों को एशिया, यूरोप व अमेरिका से मिले ऑर्डर
लीमा ने कहा, अक्तूबर के आंकड़ों में सितंबर, 2014 के दौरान शृंखला शुरू होने के बाद से भारतीय सेवा कंपनियों को मिले अंतरराष्ट्रीय अनुबंधों में दूसरी सबसे तेज वृद्धि दिखी है। कंपनियों ने एशिया, यूरोप व अमेरिका के ग्राहकों से लाभ होने का उल्लेख किया। उधर, भोजन, ईंधन और कर्मचारियों की उच्च लागत से कंपनियों के खर्चों में तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें