फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह के निचले स्तर पर सेवा दर, लोकसभा चुनाव बने बड़ा कारण

Mon, 06 May 2019 12:42 PM IST
paliwal पालीवाल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
pmi
विज्ञापन

देश के सेवा क्षेत्र में गतिविधियों की वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ी है और अप्रैल में यह सात महीने के निचले स्तर पर रही है। इसकी अहम वजह नए कारोबार का धीमा होना और चुनावों के चलते व्यवधान पैदा होना है। कंपनियों के परचेजिंग मैनेजर के बीच किए जाने वाले एक मासिक सर्वेक्षण में यह बात सोमवार को सामने आयी।

विज्ञापन


हालांकि सर्वेक्षण में चुनाव बाद आर्थिक हालात बेहतर होने का अनुमान जताया गया है जिससे सेवा क्षेत्र का परिदृश्य सकारात्मक नजर आता है और यह रोजगार को भी बढ़ावा देने में मदद करेगा। निक्की इंडिया सर्विसेस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में 51 अंक पर रहा जो मार्च में 52 अंक पर था। यह पिछले साल सितंबर के बाद का सबसे निचला स्तर है।

हालांकि पीएमआई का 50 अंक से ऊपर रहना गतिविधियों में विस्तार और 50 अंक से नीचे से रहना गतिविधियों में संकुचन को दिखाता है। इस प्रकार अप्रैल में सेवा गतिविधियों में विस्तार तो हुआ है लेकिन वह पिछले सात महीने के सापेक्ष में सबसे निचला स्तर है। जबकि यह लगातार 11वां महीना है जब सेवा क्षेत्र 50 अंक से ऊपर रहा है।
विज्ञापन


आईएचएस मार्किट की प्रधान अर्थशास्त्री पॉलीयाना डी लीमा ने कहा कि भारतीय निजी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था धीमी वृद्धि दर के दौर से गुजर रही है। इसकी एक बड़ी वजह चुनावों के कारण आया व्यवधान है। सरकार बन जाने के बाद कंपनियों के हाल में सामान्यत: सुधार देखा जाएगा।
विज्ञापन


देश में आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए हैं और इसका परिणाम 23 मई को आएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें