फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: एमपीसी के फैसलों के बाद और फिसला शेयर बाजार; सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के नीचे पहुंचा

Thu, 08 Aug 2024 09:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह से ही कमजोर सेंसेक्स एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों पर आरबीआई गवर्नर के एलान के बाद लगभग 300 अंक और गिर गया, जबकि निफ्टी 24,200 के स्तर से नीचे चला गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने और नरमी के रुख को वापस लेने के फैसले के बाद शेयर बाजार में कमजोरी दिखी। सुबह से ही कमजोर सेंसेक्स आरबीआई गवर्नर के एलान के बाद लगभग 300 अंक गिर गया, जबकि निफ्टी 24,200 के स्तर से नीचे चला गया।

विज्ञापन


गुरुवार को  बैंक, ऑटो और रियल एस्टेट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेट सेटिंग पैनल ने 4:2 के बहुमत से नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। दास ने कहा, 'हम बाजार की उम्मीदों और आरबीआई की नीतियों के बीच अच्छा तालमेल देख रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक से पहले ब्लूचिप इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। एमपीसी की ओर से आज भी  मौजूदा ब्याज दरों को बनाए रखने की उम्मीद है। सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 320 अंक या 0.40% की गिरावट के साथ 79,151 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 67 पॉइंट्स या 0.28% फिसलकर 24,230 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें