फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,300 के पार

Mon, 22 Apr 2024 09:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639 अंक चढ़कर 73,728 अंक पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 190.1 अंक की बढ़त के साथ 22,337.10 अंक पर रहा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान संघर्ष के दौरान गोता लगाने के बाद शेयर बाजार फिर से संभल गया है। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की ही मजबूत शुरुआत हुई। एशियाई बाजारों में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की बढी खरीदारी के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में में तेजी दिखी। 

जहां बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 639 अंक चढ़कर 73,728 अंक पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी 190.1 अंक की बढ़त के साथ 22,337.10 अंक पर रहा।

जानें किसे नुकसान-किसे फायदा?

विज्ञापन

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयरों को नुकसान हुआ। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 129.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें