फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: नए साल में गिरावट का सिलसिला जारी; सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 21650 के नीचे

Wed, 03 Jan 2024 09:48 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स के शेयरों में से टाटा स्टील, विप्रो, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा 1 से 2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर रिलायंस, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़त के साथ खुले।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बाद भारतीय बेंचमार्क शेयर सूचकांक बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ खुले। सुबह करीब 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 203 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 71,689 के स्तर पर कारोबार करता दिखा वहीं निफ्टी 51 अंकों या 0.24% की गिरावट के साथ 21,614 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में से टाटा स्टील, विप्रो, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा 1 से 2 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर रिलायंस, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और महिंद्रा एंड महिंद्रा बढ़त के साथ खुले। वर्कला शिवगिरी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आरवीएनएल के संयुक्त उद्यम को 123 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिलने के बाद आरवीएनएल के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 3% की तेजी आई।

राधाकिशन दमानी द्वारा मंगलवार को थोक सौदों के माध्यम से वीएसटी इंडस्ट्रीज में अतिरिक्त हिस्सेदारी लेने के बाद वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयर 5% ऊपरी सर्किट के साथ खुले। दिग्गज निवेशक ने कंपनी में लगभग 2.22 लाख शेयर या 1.4% हिस्सेदारी खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें