फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 58 अंक टूटा, निफ्टी 19450 से नीचे

Thu, 09 Nov 2023 09:58 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह नौ बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 88.63 (0.13%) अंकों की गिरावट के साथ 64,896.91 के लेवल पर जबकि निफ्टी 33.21 (0.17%) अंक टूटकर 19,410.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कारोबार की सपाट शुरुआत हुई। इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। सुबह नौ बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 88.63 (0.13%) अंकों की गिरावट के साथ 64,896.91 के लेवल पर जबकि निफ्टी 33.21 (0.17%) अंक टूटकर 19,410.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में बाजार पर FMCG, IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों से दबाव बना। दूसरी ओर, ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी से निचले स्तरों बाजार को सपार्ट मिला। निफ्टी में बीपीसीएल टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 33 चढ़कर 64975 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें