Sensex Opening Bell: सोमवार को बाजार खुलने के बाद मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। वहीं आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी में अदाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखे। जबकि एचसीएल टेक और ओएनजीसी टॉप गेनर हैं।
इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर युद्ध के हालात पैदा होने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसल गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 140 अंक टूटकर 19500 के करीब पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को घरेलू बाजार में बढ़िया खरीदारी दिखी थी और बीएसई सेंसेक्स 364 अंक मजबूत होकर 65,995 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
सोमवार को बाजार खुलने के बाद मेटल, मीडिया, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। वहीं आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी में अदाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल और अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखे। जबकि एचसीएल टेक और ओएनजीसी टॉप गेनर हैं।
पवन मुंजाल के खिलाफ एफआईआर के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लुढ़के
दिल्ली पुलिस की ओर से हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ पवन मुंजाल के खिलाफ कथित जालसाजी मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद कंपनी के शेयरों में सोमवार को करीब चार प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मुंजाल हाल के दिनों में सुर्खियों में रहे हैं क्योंकि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी की जांच कर रही है उनसे पूछताछ की गई थी।
एफआईआर की खबर के बाद हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सोमवार को 4 फीसदी टूटकर 2925 रुपये पर आ गया, जबकि शुक्रवार को यह 3,035.75 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 58,500 करोड़ रुपये था। पिछले छह महीनों में हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में करीब 20 फीसदी का उछाल आया था।