Sensex Opening Bell: बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 550 अंक चढ़कर 65,450 के पार पहुंच गया। निफ्टी भी करीब 150 अंकों की मजबूती के साथ 19600 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। शेयर बाजार की तेजी में बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती का योगदान रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मंगलवार की बंदी के बाद शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़कर 65,500 के पार पहुंच गया। निफ्टी भी करीब 150 अंकों की मजबूती के साथ 19600 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार की तेजी में बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में मजबूती का योगदान रहा। निफ्टी में हिंडाल्को का शेयर टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 325 अंक कमजोर होकर 64,933 के स्तर पर बंद हुआ था।