फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 250 अंक मजबूत, निफ्टी 17600 के पार

Fri, 02 Sep 2022 04:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स में शुक्रवार को 250 अंकों की मजबूती दिखी और फिलहाल 58,879 अंकों पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार में ठोस शुरुआत हुई है। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स में 250 अंकों की मजबूती दिखी और फिलहाल 58,879 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं शुरुआती कारोबार में निफ्टी बिकवाली के बावजूद 17600 के स्तर पर है। एनटीपीसी के शेयरों में तीन प्रतिशत की मजबूती है जबकि अदाणी इंटरप्राइजेस के शेयर दो प्रतिशत तक उछले हैं।

विज्ञापन


ग्लोबल मार्केट से मिले मिले-जुले संकेत
इससे पहले ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार में ठोस शुरुआत हुई है। इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। इससे बाजार को मजबूती मिली। निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक खरीदारी दिखी। एनटीपीसी के शेयरों में शुरुआती कारोबार में बढ़िया मजबूती दिख रही है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को बजार में एफआईआई ने 2290 करोड़ रुपये की नकद में बिकवाली की थी जबकि डीआईआई ने 951 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

शुरुआती बढ़त के बाद दिखी बिकवाली 
शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली भी दिखी। ओपनिंग के थोड़े ही समय बाद बाजार कमजोर होकर लाल निशान में आया। हालांकि, इसमें दोबारा रिकवरी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें