Sensex Closing Bell: शुक्रवार की सुबह बाजार में आईअी, ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के बाद भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनियों, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदरी देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिलने वाले मिले-जुले संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट ढंग से बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 37 अंक चढ़कर बंद हुआ जबकि निफ्टी तीन अंकों की कमजोरी के साथ 17,539 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार की सुबह बाजार में आईअी, ऑटो, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के बाद भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार के कारोबार में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं से जुड़ी कंपनियों, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदरी देखने को मिली।