फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 359 अंक उछला, निफ्टी 21250 के पार

Thu, 21 Dec 2023 04:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गुरुवार को हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स 358.79 (0.50%) अंकों की मजबूती के साथ 70,865.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 104.90 (0.50%) अंकों की बढ़त के साथ 21,255.05 के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। हालांकि कारोबारी सेशन के बाद गुरुवार को बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स 358.79 (0.50%) अंकों की मजबूती के साथ 70,865.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 104.90 (0.50%) अंकों की बढ़त के साथ 21,255.05 के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 69,920 जबकि निफ्टी 20976 के स्तर पर फिसला।

गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

बैंकों, ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी के बाद भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने दिन के निचले स्तरों से तेजी से वापसी की। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों में 1% से अधिक की तेजी आई, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत हुए।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंकिंग सूचकांक निफ्टी बैंक 394.85 या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 47,840.15 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल्स और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे। वहीं बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें