रिलायंस इंडस्ट्रीज और निजी बैंकों के शेयरों में तेज उछाल और विदेशी पूंजी प्रवाह के कारण भारतीय बाजार में गिरावट का दौर सोमवार को थम गया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,006 अंक की बढ़त के साथ 80,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। रुपया सोमवार को 38 पैसे की बढ़त के साथ 85.03 के स्तर पर बंद हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज 5.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक लाभ में रही। तेल से लेकर खुदरा क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 2.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बाजार अनुमानों से अधिक है। इस उछाल के साथ कंपनी के बाजार मूल्यांकन में 92,629.1 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। कंपनी ने मार्च तिमाही में अपना शुद्ध मुनाफा 2.4 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी दी है।
विदेशी निवेशकों ने पिछले सप्ताह देश के शेयर बाजारों में 17,425 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले 18 अप्रैल को समाप्त अवकाश-रहित सप्ताह में 8,500 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था। उन्होंने कहा, "घरेलू बाजार ने पिछले सप्ताह के अंतिम दो दिनों में हुई हानि से उबर लिया है, जो सीमा पर तनाव के कारण हुई थी।"
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "एफआईआई की ओर से निरंतर खरीदारी और आरआईएल के बेहतर नतीजों ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका में मुद्रास्फीति के दबाव के कारण एफआईआई घरेलू बाजार की ओर आकर्षित हो सकते हैं।" बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.34 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.39 प्रतिशत चढ़ा।
बीएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में ऊर्जा (3.02 प्रतिशत), तेल एवं गैस (2.90 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (1.93 प्रतिशत), स्वास्थ्य सेवा (1.60 प्रतिशत), धातु (1.59 प्रतिशत), बैंकेक्स (1.53 प्रतिशत) और रियल्टी (1.41 प्रतिशत) में तेजी रही। आईटी और बीएसई फोकस्ड आईटी में गिरावट रही।
ये भी पढ़ें: Share Market: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में 13वें दिन भी गिरावट, बाजार में फिर लगा लोअर सर्किट