फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: एक दिन की राहत के बाद शेयर बाजार फिर फिसला; सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 24150 से नीचे

Thu, 08 Aug 2024 04:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 प्रतिशत टूटकर 78,886.22 अंक पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 180.50 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर  24,117 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व बैंक बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की ओर से रेपो रेट को स्थिर रखने व खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता जाहिर करने के बाद गुरुवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 प्रतिशत टूटकर 78,886.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 669.07 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,798.94 अंक तक चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 180.50 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 24,117 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 217.8 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 24,079.70 अंक तक गया। 
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लगातार नौवीं मौद्रिक नीति समीक्षा बैंठक में प्रमुख ब्याज दर और अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वह खाद्य मुद्रास्फीति की उच्च दर को नकार नहीं सकता और उसे इसकी रोकथाम के लिए सतर्क रहना होगा।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी), जिसमें तीन आरबीआई और तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं, ने महंगाई पर चिंता जाहिर करते हुए रेपो दर को 6.50 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा। 

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहे।

इसके अलावा टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त में रहे जबकि सोल और टोक्यो नुकसान में रहे।
यूरोपीय बाजार लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल घरेलू बाजार में 3,314.76 करोड़ रुपये निकाले। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 874.94 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,468.01 अंक पर बंद हुआ था।  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 304.95 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,297.50 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें