फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में चौथे दिन रिकॉर्ड बढ़त; सेंसेक्स 126 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के पार

Thu, 01 Aug 2024 03:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 126.21 (0.15%) अंकों की बढ़त के साथ 81,867.55 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को निफ्टी 59.75 (0.24%) अंक मजबूत होकर 25 हजार के ऊपर 25,010.90 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन नई ऊंचाई पर पहुंचने के बाद हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 126.21 (0.15%) अंकों की बढ़त के साथ 81,867.55 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को निफ्टी 59.75 (0.24%) अंक मजबूत होकर 25 हजार के ऊपर 25,010.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 388.15 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,129.49 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दिन के कारोबार के दौरान यह 127.15 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,078.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, मारुति सुजुकी इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे। इसके विपरीत, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा बाजार में 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए, जबकि सियोल हरे निशान में बंद हुए।

यूरोपीय बाजार गुरुवार को मध्य सत्र में सौदों में गिरावट का संकेत दे रहे थे। अमेरिकी शेयर बुधवार को हरे निशान बंद हुए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने 3,462.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 285.94 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,741.34 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 93.85 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,951.15 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें