फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला; सेंसेक्स 59 अंक टूटा, निफ्टी 22650 के नीचे पहुंचा

Tue, 09 Apr 2024 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 58.80 (0.07%) अंक फिसलकर 74,683.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 23.55 (0.10%) अंक कमजोर होकर 22,642.75 के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिनों से जारी रिकॉर्ड बढ़त के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में लाल निशान पर बंद हुए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 58.80 (0.07%) अंक फिसलकर 74,683.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 23.55 (0.10%) अंक कमजोर होकर 22,642.75 के लेवल पर बंद हुआ।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन



निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे


भारतीय शेयर बाजार ने अपने विकसित और उभरते बाजार के साथियों को पीछे छोड़ते हुए मंगलवार को भी रिकॉर्ड छलांग लगाई। घरेलू इक्विटी बाजार के बुल्स ने आगे बढ़कर एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में केवल एक महीने में 1000 अंकों की रैली लाने में सफलता हासिल की। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान पहली बार बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 75,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को को पार कर गया 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीते 6 मार्च को सेंसेक्स 74,000 अंक के स्तर को पार कर गया था और तब से घरेलू और विदेशी निवेशकों के सतत निवेश से बाजार की धारणा में तेजी बनी हुई है। सेंसेक्स के अलावा निफ्टी भी 22,768.40 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें