फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanda Kochhar: कोचर दंपती की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई जनवरी में, सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा

Tue, 12 Dec 2023 06:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanda Kochhar: न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कोचर दंपति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई की इस दलील का संज्ञान लिया कि वह मामले में बहस के लिए उनके समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहेंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्चतम न्यायालय ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को ऋण धोखाधड़ी मामले में सुनवाई तीन जनवरी, 2024 तक के लिए टाल दी। सुप्रीम कोर्ट दंपति को जमानत देने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सुनवाई कर रही ही है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कोचर दंपति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अमित देसाई की इस दलील का संज्ञान लिया कि वह मामले में बहस के लिए उनके समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहेंगे।

मुंबई से डिजिटल तरीके से पेश हो रहे देसाई ने कहा कि कनेक्टिविटी से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं और उन्होंने सुनवाई स्थगित करने की मांग की। सीबीआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने सुनवाई स्थगित करने की देसाई की याचिका का विरोध करते हुए कहा कि सुनवाई बुधवार को होनी चाहिए और इसे लंबे समय के लिए स्थगित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पीठ ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगले साल तीन जनवरी की तारीख तय की। पीठ ने बंबई उच्च न्यायालय द्वारा मामले में कोचर बंधुओं को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर 16 अक्टूबर को उनसे जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें