फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unitech: डोमिनिकन नागरिकता छोड़ने के लिए दूतावास में पासपोर्ट जमा कराएं, प्रीति चंद्रा को कोर्ट का निर्देश

Mon, 11 Sep 2023 07:17 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Unitech: अदालत ने विधि अधिकारी की इस दलील पर गौर किया कि डोमिनिकन गणराज्य की ओर से जारी चंद्रा का पासपोर्ट धनशोधन मामले की जांच कर रहे ईडी के जांच अधिकारी के पास है। पीठ ने आदेश दिया कि वह अपना पासपोर्ट लेंगी और कैरेबियाई देश की नागरिकता छोड़ने के एकमात्र उद्देश्य के लिए डोमिनिकन गणराज्य दूतावास में जमा करेंगी।
विज्ञापन
यूनिटेक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्चतम न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तक संजय चंद्रा की पत्नी और धनशोधन के एक मामले में आरोपित प्रीति चंद्रा को सोमवार को निर्देश दिया कि वह कैरेबियाई देश की नागरिकता त्यागने के लिए यहां डोमिनिकन गणराज्य के दूतावास में अपना पासपोर्ट जमा कराएं।    प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ को बताया कि प्रीति चंद्रा ने भारतीय नागरिकता देने के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


अदालत ने विधि अधिकारी की इस दलील पर गौर किया कि डोमिनिकन गणराज्य की ओर से जारी चंद्रा का पासपोर्ट धनशोधन मामले की जांच कर रहे ईडी के जांच अधिकारी के पास है।    पीठ ने आदेश दिया कि वह अपना पासपोर्ट एकत्र करेंगी और कैरेबियाई देश की नागरिकता छोड़ने के एकमात्र उद्देश्य के लिए डोमिनिकन गणराज्य दूतावास में जमा करेंगी। हालांकि, पीठ ने जमानत की इस शर्त में संशोधन करने से इनकार कर दिया कि वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नहीं छोड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें