भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मियादी जमा योजनाओं की परिपक्वता अवधि की ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की है। आपको बता दें कि यह कटौती योजना लंबी अवधि की एक करोड़ से कम की जमा राशि पर लागू होगी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एसबीआई के नियम के अनुसार अब दो से तीन साल के बीच की जमाराशि पर 6.75% के पहले के मुकाबले प्रतिवर्ष केवल 6.25 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। हालांकि अब तक इस पर ब्याज दर 6.75 फीसदी मिलती थी। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को जमा राशि पर 6.75 ब्याज मिलेगा, जो अभी तक 7.25 फीसदी था।
एसबीआई ने 3 से 10 साल की जमा राशि पर ब्याज दर 0.25 फीसद कम कर 6.50 फीसदी कर दिया है। बता दें कि ये नई दरे 20 अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। हालांकि दो साल से कम अवधि की जमा राशि की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।