फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Q2 Results: सितंबर तिमाही में एसबीआई का शुद्ध मुनाफा 8% बढ़कर 14330 करोड़ रुपये हुआ, एनआईआई में भी वृद्धि

Sat, 04 Nov 2023 02:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI Q2 Results: एसबीआई का शुद्ध लाभ सितंबर 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 14,330 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई), अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर, सालाना आधार पर 12% से अधिक बढ़कर 39,500 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का शुद्ध लाभ सितंबर 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 14,330 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई), अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर, सालाना आधार पर 12% से अधिक बढ़कर 39,500 करोड़ रुपये हो गया। यह पूर्व के अनुमान 38,500 करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन


सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 26.4 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बैंक औफ बड़ौदा का शुद्ध मुनाफा 28% बढ़ा
बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 28.4 प्रतिशत बढ़कर 4,253 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 32,033 करोड़ रुपये रही। इस दौरान शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई), अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर, सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 10,831 करोड़ रुपये हो गया।

बायजू ने FY22 के परिणाम जारी किए; रेवेन्यू बढ़ा, नुकसान घटा
एडटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजूस का राजस्व मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में एक साल पहले की तुलना में 2.3 गुना बढ़कर 3,569 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिणाम बायजू के मुख्य व्यवसाय संचालन के हैं और इसमें आकाश एजुकेशनल सर्विसेज, व्हाइटहैट जूनियर और अन्य अधिग्रहण शामिल नहीं हैं। कंपनी के एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 22 में ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन आधारित मुख्य व्यवसाय का नुकसान 2406 करोड़ रुपये से घटकर 2253 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें