Air India: एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि एयर इंडिया की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयानजारी नहीं किया गया है।
बंगलूरू से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि एयर इंडिया की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयानजारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी को दूर किए जाने के बाद उड़ान संख्या एआई 175 गंतव्य की ओर रवाना हुई और विमान सोमवार को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 10 बजे सेन फ्रांसिस्को पहुंचा।
इस उड़ान का संचालन बी777 विमान के जरिए किया गया था, जिसमें सेन फ्रांसिस्को जाते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई, जिसके कारण इसे अलास्का के एक शहर एंकोरेज की ओर मोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे और बाद में विमान तय समय से करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा। आम तौर पर, बंगलूरू से सेन फ्रांसिस्को तक उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे होती है।