फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार पर धाक जमाने के लिए फिर आ रहा गैलेक्सी नोट 7

Sun, 02 Oct 2016 03:25 PM IST
स्टीफन इवांस/ बीबीसी न्यूज
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 7
विज्ञापन
सैमसंग ने सुरक्षा कारणों से गैलेक्सी नोट 7 को बाजार से वापस लेने के बाद दक्षिण कोरिया में इसकी बिक्री दोबारा शुरू कर दी है। वहीं सैमसंग, यूरोप में इसे 28 अक्टूबर से बाजार में फिर उतारेगा।
विज्ञापन


कंपनी ने चार्जिंग के बाद या दौरान गैलेक्सी नोट 7 में विस्फोट की खबरें मिलने के बाद ग्राहकों से इसे वापस लौटाने को कहा था।

कंपनी ने कहा कि फोन के आग पकड़ने के पीछे बैटरी की समस्याएं थी।सैमसंग बाजार से इसे वापस लेने से पहले पूरी दुनिया में इसके 25 लाख सेट बेच चुका था। 
विज्ञापन

विमान में सैमसंग ले जाने की मिली इजाजत

Samsung Galaxy Note 7
दक्षिण कोरिया में बेचे गए फोन में से 80 फीसदी बदलने के लिए वापस ले लिए गए थे। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक यूरोप और उत्तरी अमेरिका में ये आंकड़ा कम है, लेकिन फिर भी ये 50 फीसदी से अधिक रहा।

वहीं भारत की बात की जाए तो भारत में भी डीजीसीए ने नोट सीरिज के सैमसंग फोन को विमान में ले जाने की ‌इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि इंडिगो के विमान में सैमसंग नोट 2 के फटने के बाद विमान में सैमसंग फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई थी।

सैमसंग के अंदर के लोग बताते हैं कि हैंडसेट वापस करने वाले 95 फीसदी लोग सैमसंग मॉडल को लेना ही जारी रख रहे हैं। इसे वह ग्राहकों की बड़ी वफादारी कहते हैं। हालांकि इस पूरे मसले की वजह से एप्पल के खिलाफ अपनी योजनाबद्ध लांचिंग में सैमसंग पीछे रह गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें