फैसले से भारतीय पर्यटक या छात्र रूसी केंद्रीय बैंक के साथ गठबंधन वाले भारतीय बैंक में बिना किसी झंझट के खाता खोल सकते हैं। वित्तीय लेनदेन के लिए आसानी से तुरंत बैंक कार्ड भी मिल जाएगा।
रूस ने भारत में रहते हुए रूसी बैंकों में खाता खोलने के नियमों को आसान बनाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। भारत में रूसी दूतावास ने एक्स पर कहा कि रूस के वित्तीय संस्थानों के साथ बैंक खाते खोलने के इच्छुक भारतीय नागरिकों के लिए हमारी सरकार ने आसान मानदंड तैयार किया है। अब भारत में रहकर भी रूसी बैंकों में बैंक खाते खोलना और धन जमा करना संभव है।
विज्ञापन
दूतावास ने कहा कि इस फैसले से भारतीय पर्यटक या छात्र रूसी केंद्रीय बैंक के साथ गठबंधन वाले भारतीय बैंक में बिना किसी झंझट के खाता खोल सकते हैं। वित्तीय लेनदेन के लिए आसानी से तुरंत बैंक कार्ड भी मिल जाएगा। ऐसे भारतीय बैंक से संपर्क करें, जिसका रूस के केंद्रीय बैंक के साथ साझेदारी हो। यह सुविधा विशेष रूप से भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए सुविधाजनक है।
दूतावास ने और क्या कहा?
प्रक्रिया के संबंध में पोस्ट करते हुए लिखा, ऐसे बैंक खाते खोलने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को मार्गदर्शन के लिए रूसी संघ के सेंट्रल बैंक के साथ साझेदार भारतीय बैंक से सलाह लेने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पर्यटकों और छात्रों को फायदा
पोस्ट के जरिए भारत स्थित रूसी दूतावास ने लिखा, रूस पहुंचने पर साझेदारी रूसी बैंक में कार्ड प्राप्त करना और वित्तीय लेनदेन शुरू करना आसान हो जाएगा। यह विशेष रूप से भारतीय पर्यटकों और छात्रों के लिए फायदेमंद है।