फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee vs Dollar: रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद, 48 पैसे लुढ़का, इन वजहों से मजबूत हुआ डॉलर

Sat, 23 Mar 2024 05:02 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 48 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 83.61 के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने से रुपये में गिरावट आई। बाजार सूत्रों ने कहा, घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निकासी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। इससे पहले 13 दिसंबर, 2023 को रुपये ने 83.40 का निम्नतम स्तर छुआ था।
विज्ञापन


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 83.28 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 83.65 के निचले स्तर तक आ गया था। पिछले कारोबारी सत्र में घरेलू मुद्रा 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 फीसदी तेजी के साथ 104.32 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,309.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
विज्ञापन


इन वजहों से मजबूत हुआ डॉलर
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, कमजोर यूरो व पाउंड के कारण डॉलर मजबूत हुआ। यूरो में गिरावट इसलिए आई क्योंकि स्विस नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी से लेकर 1.5 फीसदी तक की कटौती कर बाजारों को आश्चर्यचकित कर दिया। इससे जून, 2024 में यूरोपीय सेंट्रल बैंक की ओर से ब्याज दर घटाने की संभावना बढ़ गई है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर 5.25 फीसदी पर स्थिर रखने से पाउंड में भी गिरावट आई। अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने भी डॉलर का समर्थन किया।

चांदी के दाम 760 रुपये घटे
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 875 रुपये सस्ता होकर 67,000 के नीचे आ गया और 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी भी 760 रुपये सस्ती होकर 76,990 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जेएम फाइनेंशियल एंड ब्लिंककेएक्स के शोध उपाध्यक्ष (कमोडिटी-करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, मुनाफावसूली व डॉलर सूचकांक में तेज उछाल के कारण सोने की कीमतें सार्वकालिक उच्चतम स्तर से करीब 2 फीसदी नीचे आ गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कमजोरी के साथ 2,167 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें