फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retail Inflation: थोक के बाद खुदरा महंगाई दर में भी नरमी; छह साल के निचले स्तर 3.34% पर पहुंची

Tue, 15 Apr 2025 04:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Retail Inflation: सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली रूप से घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी के 3.61 प्रतिशत की तुलना में मार्च में मामूली रूप से घटकर 3.34 प्रतिशत रह गई। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई है। सब्जियों और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में मामूली रूप से घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत पर आ गई।

विज्ञापन


उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति फरवरी में 3.61 प्रतिशत और पिछले वर्ष मार्च में 4.85 प्रतिशत थी। मार्च 2025 में खुदरा महंगाई की दर अगस्त 2019 के बाद सबसे कम रही। उस समय यह 3.28 प्रतिशत थी।

महंगाई के आंकड़ों में क्या आया सामने?

मार्च में खाद्य मुद्रास्फीति 2.69 प्रतिशत थी, जबकि फरवरी में यह 3.75 प्रतिशत और मार्च 2024 में 8.52 प्रतिशत थी। पिछले हफ्ते, रिजर्व बैंक ने महंगाई में आ रही कमी को देखते हुए प्रमुख अल्पकालिक उधार दर यानी रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती का एलान किया था।

ये भी पढ़ें: Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में टैरिफ के बाद हुए नुकसान की भरपाई, किन शेयरों की बेहतर चाल? यहां जानें

आरबीआई ने 2025-26 में खुदरा महंगाई दर 4% रहने का जताया है अनुमान

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर 4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। पहली तिमाही में महंगाई दर 3.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही 3.9 प्रतिशत, तीसरी तिमाही 3.8 प्रतिशत और चौथी तिमाही 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आरबीआई के अनुसार महंगाई का जोखिम समान रूप से संतुलित हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: WPI Inflation: खाद्य वस्तुओं के सस्ता होने से मार्च में थोक महंगाई दर घटकर 2.05% पर, यह चार महीने में सबसे कम
विज्ञापन


इस बीच, मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों, आलू और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें घटने से थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति भी मार्च में छह महीने के निचले स्तर 2.05 प्रतिशत पर आ गई। फरवरी में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 2.38 प्रतिशत थी। पिछले साल मार्च में यह 0.26 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें