फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exports: भारतीय उत्पादों के निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली इजाफा, वाणिज्य सचिव ने दिए ये आंकड़े

Tue, 15 Apr 2025 02:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Exports: भारतीय वस्तुओं के निर्यात का आंकड़ा 2024-25 में 437.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2023-24 में यह आंकड़ा 437.07 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इस तरह निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारत से ताबड़तोड़ एक्सपोर्ट हुआ ये फोन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वस्तुओं के निर्यात का आंकड़ा 2024-25 में 437.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2023-24 में यह आंकड़ा 437.07 बिलियन अमरीकी डॉलर था। इस तरह निर्यात में पिछले साल की तुलना में मामूली वृद्धि दिखी है। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने मंगलवार को यह खुलासा किया।

विज्ञापन


सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का निर्यात चार महीने बाद मामूली रूप से बढ़ा है। देश का निर्यात मार्च महीने में 0.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 41.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस बीच हमारा व्यापार घाटा बढ़कर 21.54 अरब डॉलर हो गया। 

वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) की बात करें तो भारत का कुल निर्यात 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 437.42 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान देश का आयात 6.62 प्रतिशत बढ़कर 720.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे व्यापार घाटा बढ़कर 282.82 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन


सरकार ने अपने आंकड़ों में बताया है कि फरवरी में देश का व्यापार घाटा 14.05 अरब डॉलर पर था। पिछले साल मार्च में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 15.33 अरब डॉलर था। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान व्यापार घाटा 241.14 अरब डॉलर था। आयात की बात करें तो मार्च में यह सालाना आधार पर चार महीने में सबसे अधिक 11.3% या 65.51 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें